प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर आगामी श्रावण मास में आयोजित होने वाली कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी गई हैं।कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण पैदल मार्गों की निगरानी और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रभावी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज कुमार ठाकुर और प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला ने संयुक्त रूप से लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव मंदिर तक लगभग 14 किलोमीटर लंबे पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा के समय संभावित श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया गया। इस पैदल मार्ग से कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर नीलकंठ महादेव मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षा प्रबंधों को और अधिक मजबूत और व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान मार्ग में स्थित संवेदनशील स्थानों संकरे मार्गों विश्राम स्थलों और संभावित भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का विशेष रूप से निरीक्षण किया गया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला और चौकी प्रभारी नीलकंठ को संबंधित विभागों से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और सुरक्षा तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी कर ली जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।
Spread the love