Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने घिमतोली से स्वाँरी ग्वांस तक प्रस्तावित मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। यह मोटर मार्ग जिला योजना के अंतर्गत लगभग 32.50 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा जिसकी कुल लंबाई लगभग 1.125 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इस अवसर पर विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से इस मिसिंग लिंक मोटर मार्ग के निर्माण की मांग की जा रही थी। उन्होंने कहा कि सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और गांवों का संपर्क भी बेहतर होगा। साथ ही आपातकालीन स्थिति में भी लोगों को सुगम और सुरक्षित परिवहन की सुविधा प्राप्त होगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मोटर मार्ग के निर्माण से स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संपन्न नेगी जिला पंचायत सदस्य जयवर्द्धन कांडपाल मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी ग्राम प्रधान कविता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp