Spread the love

प्रदीप कुमार
ज्वालापुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कोतवाली ज्वालापुर में महिला पुलिसकर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। 8 मार्च 2026 को प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर और सहयोगी स्टाफ ने कोतवाली में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए उनके कठिन परिश्रम की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी न केवल अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभा रही हैं, बल्कि परिवार की जिम्मेदारियों को भी बेहतर तरीके से संभाल रही हैं। सम्मानित किए जाने पर महिला पुलिसकर्मियों ने प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर और वरिष्ठ उपनिरीक्षक का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि थाना क्षेत्र में महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों और घटनाओं की रोकथाम के लिए वे पूरी तत्परता से कार्य करेंगी। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार की शिकायतों और घटनाओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp