प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना सत्यापन बाहरी राज्यों के किरायेदार रखने पर 49 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुल ₹4.90 लाख का जुर्माना लगाया गया है। पुलिस ने 8 मार्च 2026 को भगवानपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाते हुए बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों मजदूरों फड़-ठेली संचालकों और गुड़ चर्खी में काम करने वाले श्रमिकों का सत्यापन किया। इस दौरान हल्का पुहाना और भगवानपुर क्षेत्र में अलग-अलग टीमों द्वारा सघन चेकिंग की गई और करीब 49 लोगों का मौके पर ही सत्यापन किया गया। जांच के दौरान सामने आया कि कई मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने 49 मकान मालिकों के खिलाफ धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया। पुलिस द्वारा कुल ₹4,90,000 के कोर्ट चालान तैयार कर रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है।
Spread the love