प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने चेकिंग के दौरान 52 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान रोशनाबाद क्षेत्र में बिजली घर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 52 पैकेट अवैध देशी शराब किन्नू मार्का बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम डिधीका पोस्ट विजिगांव पिहानी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है जो वर्तमान में कालागेट रोशनाबाद थाना सिडकुल क्षेत्र में रह रहा था। इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा और कांस्टेबल रविन्द्र शामिल रहे।
Spread the love