Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। इसी क्रम में थाना सिडकुल क्षेत्र में हुड़दंग और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना सिडकुल में 5 मार्च 2026 को प्रमोद पाल की तहरीर के आधार पर राजीव पाल सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।शिकायत में बताया गया था कि आरोपी एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवार से लैस होकर वादी के घर में घुस आए और वादी तथा उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायरिंग भी की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट को सौंपी गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने मामले के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन करते हुए थानाध्यक्ष सिडकुल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसके बाद पुलिस टीम ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 मार्च 2026 को घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जतिन उर्फ भारत पुत्र परमाल सिंह निवासी जयराम जोत थाना कर्नलगंज जिला गोंडा राजीव पाल पुत्र जंग बहादुर निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मंसूरपुर जिला मुजफ्फरनगर रोहन सिंह पुत्र सुरेश कुमार निवासी ग्राम धारूवाला मंडावली थाना बिजनौर जिला बिजनौर और सागर पुत्र मामचंद निवासी ग्राम रामपुर मनिहारन थाना मनिहारन जिला सहारनपुर शामिल हैं।पुलिस के अनुसार अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सिडकुल उपनिरीक्षक नितेश शर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र तोमर उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट हेड कांस्टेबल संजय सिंह हेड कांस्टेबल देशराज हेड कांस्टेबल जितेन्द्र मलिक कांस्टेबल रोहित कुमार कांस्टेबल गजेन्द्र तोमर कांस्टेबल अनिल कंडारी कांस्टेबल मनीष और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp