प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत टिहरी स्थित कोटी कॉलोनी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या में भव्य और दिव्य कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की शुरुआत गंगा अवतरण के प्रभावशाली नाट्य मंचन और भव्य गंगा आरती के साथ हुई जिसने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। नाट्य मंचन के माध्यम से मां गंगा के धरती पर अवतरण की कथा को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसमें गंगा के उद्गम स्थल से लेकर हरिद्वार तक की यात्रा को दर्शाया गया। कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुति और मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद मेरी प्यारी टिहरी जल में बसी याद थीम पर आधारित नाटक का मंचन किया गया। इस नाटक में पुरानी टिहरी के बसने से लेकर उसके उजड़ने तक की मार्मिक कहानी को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।नाटक में राजा और प्रजा के संबंधों के साथ-साथ टिहरी के सत्याग्रहियों के संघर्ष और उनके बलिदान की गाथा को भी जीवंत रूप में दर्शाया गया। इस नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन डॉ.विकास फोंदणी द्वारा किया गया। प्रस्तुति में ऐतिहासिक घटनाओं के साथ गीतों का भी सुंदर समावेश किया गया जिससे लगभग दो सौ वर्षों के टिहरी के इतिहास को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया और दर्शक अतीत की स्मृतियों से जुड़ते नजर आए। कार्यक्रम की तीसरी प्रस्तुति में प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक अमित त्रिवेदी और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक संध्या को और भी आकर्षक बना दिया। उनके गीतों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भर गया। इस अवसर पर टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल एसएसपी आयुष अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे
Spread the love