प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में आयोजित भाजपा सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित जन-जन की सरकार 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमित शाह का आशीर्वाद प्रदेश के लाखों कार्यकर्ताओं पर इसी प्रकार बना रहे ऐसी वे कामना करते हैं। सुनील सैनी ने कहा कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का ऊर्जावान मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उनके करकमलों से राज्य के समग्र विकास को समर्पित 1100 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग में चयनित आरक्षियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही राज्य में साइबर वित्तीय अपराधों की शिकायत दर्ज कराने के लिए ई-जीरो एफआईआर प्रणाली का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान नूतन न्याय संहिता विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी और प्रदेश सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया। राज्य मंत्री ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आशीर्वचन और प्रेरक संबोधन से सभी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है और इससे राज्य के विकास के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में वर्ष 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित प्रदेश की देवतुल्य जनता का हृदय से आभार भी व्यक्त किया। सुनील सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने कई ऐतिहासिक और साहसिक फैसले लिए हैं। इनमें देश में सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करना सख्त नकल विरोधी कानून लागू करना धर्मांतरण रोकथाम कानून बनाना और सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।
Spread the love