Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय गहड़ में आज कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के सौजन्य से छात्र-छात्राओं को स्कूल ड्रेस वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है और बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बच्चों को ड्रेस मिलने से उनमें पढ़ाई के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं आज वार्ड नंबर 3 के बूथ संख्या 159 गहड़ गांव में भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की गई। साथ ही कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री अतर सिंह असवाल मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमिला भंडारी खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी जिला महामंत्री गणेश भट्ट मंडल मीडिया प्रभारी प्रकाश सती पूर्व प्रधान उत्तम सिंह चौहान बूथ अध्यक्ष आर.एस.चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने शिक्षा एवं संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp