Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान पुलिस आपके द्वार के अंतर्गत थाना सिडकुल पुलिस टीम द्वारा 10 मार्च 2026 को एंकर पैनासोनिक कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी।साथ ही गौरा शक्ति एप उत्तराखंड पुलिस एप आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 महिला हेल्पलाइन 1090 और 1091 साइबर अपराध से बचाव तथा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया। इसके अलावा किरायेदार सत्यापन छेड़छाड़ घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं की स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के सामान्य उपायों तथा सतर्कता संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी साझा किए। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं और बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। पुलिस हमेशा उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। कार्यक्रम के दौरान कंपनी के हेड डिपार्टमेंट द्वारा पुलिस की इस पहल की सराहना की गई और इसे महिलाओं की सुरक्षा तथा समाज में विश्वास बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp