Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना बहादराबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे। सलामी के बाद उन्होंने थाना परिसर कार्यालय मालखाना शस्त्रागार और लॉकअप का गहन निरीक्षण किया तथा विभिन्न अभिलेखों की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई रजिस्टर अद्यतन न पाए जाने पर एसएसपी ने नाराजगी जताई और प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि सभी रजिस्टर और कार्यालयीय अभिलेख 15 दिन के भीतर अद्यतन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही हल्का प्रभारियों को ग्राम अपराध रजिस्टर में अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी तीन दिन के भीतर अपडेट करने के निर्देश दिए।मालखाने के निरीक्षण के दौरान मुकदमों से संबंधित काफी पुराना माल लंबित पाए जाने पर एसएसपी ने कमेटी गठित कर 15 दिन के भीतर उसका निस्तारण करने के निर्देश दिए।इसके अलावा थाने में रखे सरकारी शस्त्रों का नियमित मिलान पुलिस लाइन आरमरी से कराने तथा प्रत्येक सप्ताह शस्त्र सफाई और शस्त्र अभ्यास कराने को कहा। बैरक और मैस का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जवानों को ताजा और अच्छी गुणवत्ता का भोजन उपलब्ध कराने तथा साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। साथ ही मच्छरों और कीड़ों से बचाव के लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि थाना स्टाफ रात्रि में थाने में ही निवास करे ताकि आवश्यकता पड़ने पर तुरंत रवाना किया जा सके। अंत में एसएसपी ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक कर कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को नम्रता से सुनते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कर्मचारियों को अपनी समस्याएं उच्चाधिकारियों के सामने रखने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर एसपी क्राइम निशा यादव एसपी सिटी अभय कुमार सीओ बहादराबाद संजय चौहान सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp