Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल के निर्देश पर सोमवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में परिवहन विभाग द्वारा सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट बिना ड्राइविंग लाइसेंस बिना टैक्स बिना फिटनेस तथा ट्रिपल राइडिंग जैसे नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 27 वाहनों के चालान किए गए जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया।एआरटीओ सतेंद्र राज ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए इस तरह का चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अभियान के दौरान नरेंद्र मियाँ अनंत राम अर्जुन नवीन‌विपिन रोहन और मोनिका भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp