प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे अभियुक्त कृतदेव उर्फ सुनील पुत्र ओम प्रकाश निवासी नेगी चौक पदमपुर कोटद्वार को सुरागरसी करते हुए मानपुर कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।बताया गया कि वारंट जारी होने के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास स्थान से फरार चल रहा था।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस टीम कोटद्वार उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी कांस्टेबल प्रेम।
लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्ता गिरफ्तार
लक्ष्मणझूला-पौड़ी श्रीनगर गढ़वाल। थाना लक्ष्मणझूला पुलिस टीम ने न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून द्वारा जारी वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्ता अरुणा पत्नी प्रदीप कुमार निवासी ग्राम किरमोला थाना लक्ष्मणझूला जनपद पौड़ी गढ़वाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस टीम लक्ष्मणझूला अपर उपनिरीक्षक मनाली राठी हेड कांस्टेबल सुमन लाल महिला कांस्टेबल सुमन वर्मा।
Spread the love
प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर जनपद में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम ने चेक बाउंस मामले में लंबे समय से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे अभियुक्त कृतदेव उर्फ सुनील पुत्र ओम प्रकाश निवासी नेगी चौक पदमपुर कोटद्वार को सुरागरसी करते हुए मानपुर कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया।बताया गया कि वारंट जारी होने के बाद अभियुक्त गिरफ्तारी से बचने के लिए अपने निवास स्थान से फरार चल रहा था।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस टीम कोटद्वार उपनिरीक्षक शशिभूषण जोशी कांस्टेबल प्रेम। लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पौड़ी पुलिस की कार्रवाई में वारंटी अभियुक्ता गिरफ्तार