प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में संचालित ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश और उन्हें सकुशल परिजनों से मिलाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 8 मार्च 2026 को सागर नेगी निवासी सिराला देवप्रयाग ने थाना देवप्रयाग में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनकी माता 7 मार्च 2026 को घर से बिना बताए कहीं चली गई हैं और काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना देवप्रयाग पुलिस ने महिला की तलाश के लिए पुलिस टीम का गठन किया।पुलिस टीम ने क्षेत्र में मैनुअल पुलिसिंग करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की और संभावित स्थानों पर लगातार तलाश की। पुलिस की सक्रियता और सतर्कता के चलते गुमशुदा महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की सकुशल वापसी पर परिजनों ने पौड़ी पुलिस की त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
Spread the love