प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के तहत विकासखंड यमकेश्वर की न्याय पंचायत बड़यूण के अंतर्गत पंचायत भवन कस्याली में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार वैभव जोशी ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि शेष शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की इस पहल से स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर किया जा रहा है। जिससे लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके। शिविर में कुल 45 शिकायतें दर्ज की गईं जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 288 पात्र लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य भगत नेगी व अनिल नेगी जेई जल संस्थान शूरवीर चौहान बाल विकास परियोजना अधिकारी अंजू डबराल वन दरोगा दाताराम सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Spread the love