Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कर्णप्रयाग पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को देवाल बाजार से दबोचा गया,19 सितंबर 2025 को कोतवाली कर्णप्रयाग में जसपाल सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी ग्राम हिमनी थाना थराली जनपद चमोली के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उस समय कर्णप्रयाग पुलिस ने सिमली–कर्णप्रयाग रोड पर चेकिंग के दौरान उसे 1 किलो 31 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया था। मामले की विवेचना के दौरान चरस के परिवहन और तस्करी में आपराधिक षड्यंत्र में पुष्कर सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम हिमनी पोस्ट घेस थाना थराली का नाम सामने आया। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही थी। क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना और सुरागरसी के आधार पर 13 मार्च 2026 को देवाल बाजार से पुष्कर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए उसे 14 मार्च 2026 को न्यायालय गोपेश्वर में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी पुष्कर सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम हिमनी पोस्ट घेस थाना थराली जनपद चमोली उम्र 40 वर्ष पुलिस टीम उप निरीक्षक नवनीत भंडारी हेड कांस्टेबल अशोक रावत कांस्टेबल देवेंद्र सिंह होमगार्ड यशपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp