Spread the love

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग ने शिक्षकों की समस्याओं पर की चर्चा

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ रुद्रप्रयाग की बैठक में शिक्षकों ने विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर सरकार से समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की है। बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। रविवार को जनता उमावि सेमा भरदार में संघ के जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित संघ की बैठक में संगठन की सदस्यता बढ़ाने सहित जनपदीय सम्मेलन आयोजित करने,समय पर वेतन भुगतान हेतु बिल प्रस्तुत करने,एनपीएस धनराशि को समय पर शिक्षकों के प्रान खातों में जमा करने की कार्यवाही करने,जिन जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों का 16 माह से वेतन भुगतान नहीं हुआ है उस पर वेतन भुगतान हेतु शीघ्र कार्रवाई करने,शिक्षकों को तदर्थ सेवाओं का लाभ देने,जूनियर हाईस्कूलों में पीटीए शिक्षकों की नियुक्ति,जूनियर हाईस्कूलों में स्वीकृत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु आउट सोर्सिंग एजेंसी की नियुक्ति हेतु प्रांतीय नेतृत्व के माध्यम से सरकार पर दबाव बनाने की मांग की गयी।बैठक में जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए जून माह में प्रांतीय संगठन के साथ मिलकर प्रदेश सरकार व विभागीय अधिकारियों के मिलकर वार्ता करने को कहा है।बैठक में जनता उमावि सेमा भरदार व शहीद राय सिंह बंगारी इंका चमालकोट में से किसी एक विद्यालय में जनपदीय सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति जताई गई है। बैठक में जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविंद ध्यानी व समस्त विद्यालय परिवार द्वारा बेहतरीन बैठक व्यवस्था व प्रीती भोज देने के लिए जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत सहित सभी शिक्षकों ने आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में शिक्षकों के एन.पी.एस.सहित विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गयी। बैठक में जिलामंत्री कीरत सिंह नेगी,जिला कोषाध्यक्ष सतीश सेमवाल ने भी शिक्षकों की समस्याओं को शीघ्र हल करने की मांग की है। बैठक में जिलाध्यक्ष सुखदेव सिंह रावत,जिलामंत्री कीरत सिंह नेगी,जिला कोषाध्यक्ष सतीश सेमवाल,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य विक्रम भण्डारी,प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी,प्रधानाचार्य गोविन्द ध्यानी,नरेश कोठरी,रामचंद्र नेगी,जगदीश जग्गी,प्रदीप नेगी,अशोक जोशी,राकेश पंत,ओमप्रकाश बैंजवाल,रजपाल श्रीवाण,भीम सिंह नेगी,कुंवर सिंह रावत,बीरबल रावत,जयेंद्र प्रसाद भट्ट,शशि सेमवाल,कुल भूषण गौड़,शकुंतला देवी,महाभारत सिंह,सेमवाल,नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षक बैठक में उपस्थित थे। बैठक में जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविंद ध्यानी व समस्त विद्यालय परिवार ने उपस्थित शिक्षकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया व बैठक का संचालन जनता उमावि सेमा भरदार के प्रधानाचार्य गोविंद ध्यानी व जिलामंत्री कीरत सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp