प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड खिर्सू के ब्लॉक सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अफसर बिटिया एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को उच्च शिक्षा करियर विकल्पों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित करना रहा। इस अवसर पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज खिर्सू की कुल 42 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अंतर्गत बालिकाओं के लिए निबंध एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। निबंध प्रतियोगिता में सोनाक्षी रावत ने प्रथम तनिष्का बिष्ट ने द्वितीय तथा रागिनी पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में कुमारी जीविका प्रथम जिया नेगी द्वितीय एवं प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। सभी विजेता बालिकाओं को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी के पुरस्कार प्रदान किए गए जबकि अन्य प्रतिभागी छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा के महत्व करियर निर्माण के अवसरों तथा समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणादायक जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डॉ.अनुजा शिक्षा विभाग से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी उदयराम भट्ट सेवा नियोजन कार्यालय से नवीन शर्मा वन स्टॉप सेंटर से लक्ष्मी रावत सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला सुपरवाइजर रीता रावत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं तथा विद्यालय की समस्त छात्राएं भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
Spread the love