प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज एनआईसी कक्ष में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएमजीएसवाई के अंतर्गत निर्मित सड़कों के संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जनपद में पीएमजीएसवाई के तहत बनी सड़कों की स्थिति रखरखाव तथा अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने बैठक में विभागीय अधिकारियों से जिले में पीएमजीएसवाई के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों के बारे में विस्तृत जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि भारत सरकार द्वारा पीएमजीएसवाई 4 के अंतर्गत जनपद की 102 सड़कों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने निर्देशित किया कि इन सभी सड़कों का बाइफरकेशन तैयार कर जल्द से जल्द उनके समक्ष प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सड़क की स्थिति लंबाई रखरखाव तथा संबंधित विभाग की जिम्मेदारी का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है ताकि भविष्य की कार्ययोजना को बेहतर ढंग से तैयार किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें विकास की आधारशिला होती हैं इसलिए इन सड़कों की गुणवत्ता और उनके नियमित रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी तकनीकी अभिलेख अद्यतन रहें और समय-समय पर उनकी समीक्षा की जाती रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने ब्रिज एंड रूफ विभाग द्वारा जनपद में निर्मित पुलों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन पुलों की वर्तमान स्थिति उनकी मजबूती रखरखाव तथा आवागमन की स्थिति के बारे में अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन स्थानों पर पुलों या सड़कों से संबंधित कोई समस्या सामने आती हैवहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जाए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश भी दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई पवन कुमार सिंह ब्रिज एंड रूफ विभाग के प्रबंधक रॉबिन सिंह सहायक अभियंता जखोली पीएमजीएसवाई उत्तम सिंह चंद्रेश कांत सहायक अभियंता रुद्रप्रयाग वीरेंद्र फर्स्वाण सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Spread the love