प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल कोतवाली श्रीनगर पुलिस ने 18 वर्षीय गुमशुदा युवती को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद किया है। वादी विशन सिंह राणा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बताया गया कि उनकी 18 वर्षीय पुत्री जो श्रीनगर में रहकर पढ़ाई कर रही थी बिना बताए कहीं चली गई थी। इस पर 10 मार्च 2026 को गुमशुदगी दर्ज की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर गुमशुदाओं की शीघ्र बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर द्वारा तत्काल जांच अधिकारी नियुक्त कर टीम गठित की गई और खोजबीन शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह श्रीनगर में किराए पर रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ समय से परेशान होने के कारण बिना बताए हिमाचल प्रदेश चली गई थी। बरामदगी के बाद पुलिस टीम द्वारा युवती की काउंसलिंग की गई। युवती के माता-पिता ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट कांस्टेबल संतराम चौहान कांस्टेबल हरीश सीआईयू कोटद्वार
Spread the love