Spread the love

प्रदीप कुमार
दुगड्डा-पौड़ी गढ़वाल/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पौड़ी पुलिस की ओर से चलाए जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान गुरुवार 26 नवंबर को एक यात्री बस चालक की लापरवाही सामने आई। दुगड्डा बैरियर पर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने वाहन संख्या UK-15 PA-1789 बस को रोककर जांच की। बस कोटद्वार से 25 यात्रियों को लेकर सतपुली की ओर जा रही थी। चेकिंग के दौरान एल्कोमीटर से बस चालक का परीक्षण किया गया जिसमें उसके शराब का सेवन करने की पुष्टि हुई। पूछताछ में चालक की पहचान मुकेश कुमार निवासी कोटद्वार के रूप में हुई। शराब के नशे में यात्री बस चलाकर चालक न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहा था बल्कि बस में सवार 25 यात्रियों की जान भी जोखिम में डाल रहा था। उसकी इस लापरवाही से किसी भी समय गंभीर सड़क दुर्घटना हो सकती थी। यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पौड़ी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर शराब के नशे में वाहन चलाने वाले चालक को गिरफ्तार कर बस सीज कर दी। साथ ही बस में सवार सभी 25 यात्रियों को अन्य वाहनों के माध्यम से सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *