Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 26 नवंबर को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी वक्तृत्व कला तार्किक क्षमता और विचारों की स्पष्ट अभिव्यक्ति से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया। प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर अपने विचार रखे। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अदिति गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हेमजा द्वितीय और हर्षिता पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में आरव जुयाल ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि सूर्यांश किमोठी द्वितीय और आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक वर्ग में दक्ष्यमणि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि काव्यांशी कंसवाल द्वितीय और मिष्ठी रावत तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में नन्हे विद्यार्थियों से लेकर सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों तक ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने प्रभावशाली शब्दों और तर्कों के माध्यम से अपनी बात रखकर निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के परिणाम निर्णायक मंडल के अंतिम निर्णय के आधार पर घोषित किए गए। महापौर आरती भंडारी की पहल पर आयोजित मेले में शिक्षा साहित्य कला और सांस्कृतिक गतिविधियों को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। भाषण प्रतियोगिता जैसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने मंच का अनुभव प्राप्त करने और आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने का अवसर मिल रहा है। मेले में बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ऐसे आयोजनों के महत्व को भी दर्शाया जो नई पीढ़ी की प्रतिभा को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का माध्यम बन रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *