Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद रुद्रप्रयाग में 29 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल एवं प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के दृष्टिगत पुलिस उपाधीक्षक अवनी तिवारी ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग अशोक कुमार के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्रों की सुरक्षा आवश्यकताओं पुलिस प्रबंधन और अभ्यर्थियों के आवागमन को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान संबंधित परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों से भी संवाद कर परीक्षा आयोजन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी पहलुओं पर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के दृष्टिगत सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं। परीक्षा केंद्रों पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और अभ्यर्थियों के आवागमन को सुचारु रखने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। उन्होंने परीक्षा की शुचिता एवं निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरतने तथा परीक्षा के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रुद्रप्रयाग पुलिस ने आगामी परीक्षा को निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *