Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के तहत नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कोतवाली रुड़की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने 17 मार्च 2026 को एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में रोककर जांच की। तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद सुहेल निवासी भोजपुर मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के पास से मोटरसाइकिल में रखी 100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई। आरोपी को पीर बाबा के पास नहर पटरी रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मोहन सिंह हेड कांस्टेबल यूनुस बेग कांस्टेबल रंग मोहन कांस्टेबल गुलबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp