Spread the love

प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। महिला एवं बाल अपराधों के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दिनांक 16 मार्च 2026 को कोतवाली भगवानपुर में वादी द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी नाबालिग पुत्री जो एक निजी संस्थान में पढ़ाई कर रही है को नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपियों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर तत्काल संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीम ने डिजिटल साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से जांच को आगे बढ़ाया। दिनांक 18 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने भगवानपुर हाईवे स्थित राणा कैफे के पास से चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।सभी आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। आरोपितों का विवरण दानिश पुत्र फरमान निवासी छिदबना थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर (उ.प्र.) आजम पुत्र तहसीन निवासी मोहल्ला टोली कोतवाली मंगलौर हरिद्वार शोयब पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम शाहपुर भगवानपुर हरिद्वार उमर उर्फ अमन पुत्र मुर्तजा निवासी ग्राम शाहपुर भगवानपुर हरिद्वार,पुलिस टीम राजीव रौंथाण प्रभारी निरीक्षक वरिष्ठ उपनिरीक्षक अंकुर शर्मा उपनिरीक्षक मुकेश नोटियाल हेड कांस्टेबल ललित यादव कांस्टेबल उबैद कांस्टेबल मदन सीआईयू रुड़की टीम कांस्टेबल महिपाल सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp