प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। गौवंश संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें जनपद की गौशालाओं की व्यवस्थाओं निराश्रित गोवंश की स्थिति और गौशाला संचालकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान गौशालाओं के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीके शर्मा को निर्देशित किया कि संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए। साथ ही गौशाला संचालकों को बकाया अंशदान की धनराशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि जिन नई गौशालाओं का संचालन प्रस्तावित है उनका समस्त आवश्यक कार्य समय पर पूरा करते हुए शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए ताकि व्यवस्थाएं समय रहते सुचारु की जा सकें। बैठक में विभिन्न गौशालाओं के संचालक भी उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे।
Spread the love