प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई जिसमें टिहरी बांध जलाशय में प्रस्तावित ऑल इंडिया पुलिस कप केज कल्चर और बोट यूनियन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने बोट यूनियन टीएचडीसी आईटीबीपी पर्यटन विभाग सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी लेते हुए आपसी समन्वय से समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। बोट यूनियन पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि ऑल इंडिया पुलिस कप की तैयारियां चल रही हैं जिससे पर्यटन सीजन में राफ्टिंग और बोटिंग संचालन प्रभावित हो सकता है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बोट यूनियन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए पहले से ही राफ्टिंग और बोटिंग के संचालन क्षेत्र निर्धारित कर लें ताकि प्रतियोगिता और पर्यटन गतिविधियां दोनों सुचारु रूप से संचालित हो सकें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि पर्यटन सीजन के दौरान टिहरी झील में ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित न की जाएं जिससे पर्यटकों को असुविधा हो। इसके लिए शीघ्र ही एक कैलेंडर जारी किया जाएगा। बैठक में महाप्रबंधक टीएचडीसी विजय सहगल जिला पर्यटन अधिकारी एस एस राणा आईटीबीपी के अधिकारी आशुतोष बिष्ट प्रबंधक प्राधिकरण आशीष कठैत मत्स्य अधिकारी वी पी सिंह निरीक्षक आमोद नौटियाल टीएचडीसी के गणेश प्रसाद भट्ट तथा बोट यूनियन के पदाधिकारी लखवीर चौहान और मनीष रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love