Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने 20 मार्च 2026 को रिजर्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का वार्षिक निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सलामी गार्ड द्वारा मान-प्रणाम प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों के टर्नआउट और शस्त्र अभ्यास का निरीक्षण किया। परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को संतोषजनक बनाए रखने और नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए गए।स्टोर निरीक्षण के दौरान मरम्मत योग्य सामग्री को प्राथमिकता से ठीक कराने तथा पूरी तरह अनुपयोगी सामग्री को ही निष्प्रयोज्य सूची में रखने के निर्देश दिए गए। वित्तीय वर्ष समाप्ति को देखते हुए आवश्यक सामग्री की समयबद्ध खरीद सुनिश्चित करने को भी कहा गया। शस्त्रागार के निरीक्षण में थानों को उपलब्ध आर्म्स और दंगा नियंत्रण सामग्री की पर्याप्तता जांचने तथा कमी होने पर तत्काल पूर्ति के निर्देश दिए गए।साथ ही साप्ताहिक परेड में नियमित शस्त्राभ्यास और बलवा ड्रिल कराने पर जोर दिया गया। भोजनालय में पुलिस कर्मियों को स्वच्छ ताजा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा मेन्यू चार्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिम का निरीक्षण करते हुए उपकरणों की कार्यशीलता भी परखी गई। गणना कार्यालय में ड्यूटी रोस्टर को व्यवस्थित रखने और अनावश्यक अनुपस्थिति पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जीडी और कैश कार्यालय के अभिलेख अद्यतन रखने तथा कैश का सही लेखा-जोखा सुनिश्चित करने को कहा गया। बैरक सीपीसी कैंटीन और निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता और प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक आनंद सिंह रावत यातायात निरीक्षक योगेश सक्सेना दिगंबर उनियाल सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp