प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 SIR के अंतर्गत जनपद में मतदाता सूची से संबंधित सूचना प्रतिक्रिया सुझाव एवं शिकायतों के समाधान हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय पौड़ी गढ़वाल में जन सहायता केन्द्र हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह इन बताया कि हेल्प डेस्क के संचालन के लिए राजेश कोहली जिला स्वान प्रभारी पौड़ी मोबाइल नंबर 7618115865 को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं जिनमें जनपद सीमा के बाहर से कॉल करने हेतु 01368-1950 तथा जनपद के भीतर से कॉल करने हेतु 1950 नंबर निर्धारित किया गया है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद के सभी नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची से संबंधित कार्यों जैसे वर्ष 2003 की मतदाता सूची में नाम खोजने नया मतदाता पहचान पत्र बनवाने नाम जोड़ने संशोधन या अन्य किसी जानकारी के लिए उक्त हेल्प डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह सुविधा कार्यदिवसों में उपलब्ध रहेगी।
