Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। लक्सर क्षेत्र में ईद की नमाज के दौरान हुए जानलेवा हमले के मामले में हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जान से मारने की नियत से फायर किया था। दिनांक 21 मार्च 2026 को आवेदक रिजवान पुत्र जहीर हसन निवासी खेडी खुर्द द्वारा थाने में तहरीर दी गई जिसमें विपक्षी द्वारा उसके व परिजनों के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की नियत से फायर करने की बात कही गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली लक्सर में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीमों का गठन किया गया। त्योहारी सीजन में इस प्रकार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश तेज करते हुए दिनांक 22 मार्च 2026 को वांछित आरोपी सचिन को घटना में प्रयुक्त तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। आरोपी का विवरण सचिन पुत्र ताहिर निवासी ग्राम खेडी कला थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार अपराधिक इतिहास आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम नितिन चौहान दीपक चौधरी मनोज मिनान अनुप पोखरियाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp