Spread the love

प्रदीप कुमार
खानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। 22 मार्च को फील्ड यूनिट हरिद्वार की टीम द्वारा कोतवाली खानपुर में नियुक्त पुलिस कर्मियों को क्राइम सीन से साक्ष्य संकलन के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान एक डेमो क्राइम सीन तैयार किया गया जिसमें मौके से साक्ष्य एकत्र करने की पूरी प्रक्रिया का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इस दौरान फुटप्रिंट से संबंधित साक्ष्य संकलन का विशेष प्रदर्शन किया गया जो प्रशिक्षण का प्रमुख आकर्षण रहा। कार्यशाला में पुलिस कर्मियों को साक्ष्यों को सुरक्षित सटीक और वैज्ञानिक तरीके से एकत्र करने की जानकारी दी गई ताकि घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूतों को संरक्षित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान साक्ष्य संकलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर म.उ.नि.कल्पना शर्मा को प्रभारी निरीक्षक खानपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp