Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल में विशेष अभियान के अंतर्गत सफाई अभियान चलाया गया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान में मिशन शक्ति हब और वन स्टॉप सेंटर के कार्मिकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की। अभियान के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय के आसपास सफाई की गई। साथ ही कार्यालय में रखी पुरानी सामग्री को व्यवस्थित करने और परिसर को स्वच्छ रखने से जुड़े कार्य भी किए गए। कार्मिकों ने विभागीय कार्यालयों के साथ सार्वजनिक स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला हब फॉर इंपावरमेंट ऑफ विमेन के कार्मिक विकास बहुगुणा और बीना रावत तथा पिंकी नेगी एवं मानसी रावत और सविता नेगी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *