Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर रानीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को संजयनगर टिबड़ी साईं धाम कॉलोनी विष्णुलोक कॉलोनी रामधाम कॉलोनी सलेमपुर एवं औद्योगिक क्षेत्र में अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने बाहरी व्यक्तियों किरायेदारों घरेलू नौकरों मजदूरों एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। कुल 40 व्यक्तियों का मौके पर सत्यापन किया गया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 16 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 1 लाख 60 हजार रुपये के कोर्ट चालान किए गए। साथ ही सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों एवं घरेलू सहायकों का अनिवार्य सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया गया।पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा जिससे क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा उप निरीक्षक विकास रावत उप निरीक्षक मन्दीप सिंह अपर उप निरीक्षक मोहन सिंह सहित कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp