Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। नगर क्षेत्र में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा की गई छेड़छाड़ की घटना के बाद नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। इस घटना को लेकर स्थानीय स्तर पर नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।महापौर आरती भंडारी ने मौके पर पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने निगम अधिकारियों को प्रतिमा की सुरक्षा के लिए ठोस एवं स्थायी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्क परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश भी दिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके। महापौर ने कहा कि बाबा साहेब जैसे महान व्यक्तित्व का अपमान पूरे समाज का अपमान है। इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास हैं जिन्हें किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस दौरान एसएसआई जगमोहन रमोला एसआई शशि भूषण मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार पार्षद धर्म सिंह रावत सुमित बिष्ट और शुभम प्रभाकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब अंबेडकर अमर रहें के नारे लगाते हुए उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp