प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा ग्राम गंगदासपुर में जरूरतमंद पशुपालकों को 100 पैकेट के माध्यम से 200 भूसा भेलियों का निःशुल्क वितरण किया गया। निःशुल्क वितरण कार्यक्रम राजकीय पशु चिकित्सालय रायसी के पशु चिकित्सा अधिकारी पशु चिकित्सा फार्मेसी अधिकारी एवं पशुधन प्रसार अधिकारी द्वारा ग्राम प्रधान प्रियंका रानी के सहयोग से संपन्न कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं के लिए पर्याप्त चारे की उपलब्धता पशुधन के बेहतर रखरखाव और उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करते हुए आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के माध्यम से जरूरतमंद पशुपालकों को चारे की उपलब्धता में सहायता प्रदान करने का प्रयास किया गया। ग्राम प्रधान प्रियंका रानी के सहयोग से निःशुल्क वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
