प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। 21 मार्च 2026 को श्रीनगर क्षेत्र स्थित भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा छेड़छाड़ कर उसे क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कोतवाली श्रीनगर में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय स्तर पर पूछताछ भी की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि घटना से संबंधित कोई भी जानकारी फोटो या वीडियो उपलब्ध हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही भ्रामक खबरों और अफवाहों से बचने की भी अपील की गई है।
Spread the love