प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगरगढ़वाल। पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की साफ-सफाई अभिलेखों के रख-रखाव तथा कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनके कार्यों जिम्मेदारियों और प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी को अपने कार्य के प्रति सजग रहने तथा छोटी-छोटी सूचनाओं को भी गंभीरता से लेने के निर्देश दिए क्योंकि अभिसूचना कार्य में हर सूचना महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान अभिलेखों ऑनलाइन पोर्टल और सत्यापन कार्यों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। विदेशियों के पंजीकरण जनपद में उनके निवास की अवधि और गतिविधियों की निगरानी को लेकर जानकारी ली गई।पासपोर्ट सत्यापन से जुड़े मामलों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में उपलब्ध कंप्यूटर और अन्य तकनीकी उपकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें हमेशा कार्यशील बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय पर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगाए गए डीएफएमडी और एचएचएमडी उपकरणों की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को सक्रिय और सतर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं तेजी से फैलती हैं ऐसे में इन पर कड़ी नजर रखते हुए समय पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अंत में उन्होंने कहा कि अभिसूचना इकाई कानून-व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी है इसलिए सभी कार्मिक जिम्मेदारी सतर्कता और पेशेवर ढंग से अपने कार्यों का निर्वहन करें ताकि जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन सिंह बिष्ट निरीक्षक अभिसूचना सचिन चौहान वाचक नरेंद्र पुरी और आशुलिपिक यजुवेंद्र रावत उपस्थित।
Spread the love