Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र स्थित रोशनाबाद जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई के दौरान चार फर्जी पेशेवर जमानतियों पर सख्त कार्रवाई की गई। मामले में थाना सिडकुल में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है। 23 मार्च 2026 को सीजेएम न्यायालय में सरकार बनाम रोशन लाल प्रकरण की सुनवाई के दौरान चार व्यक्ति अलग-अलग अभियुक्तों की जमानत लेने के लिए न्यायालय में प्रस्तुत हुए। इनमें मुकेश कुमार उर्फ मोनू, रोशन लाल और राजेश कुमार के लिए अलग-अलग जमानती पहुंचे थे। जांच के दौरान सामने आया कि ये सभी व्यक्ति पेशेवर जमानती हैं जो विभिन्न मामलों में अलग-अलग न्यायालयों में जमानत लेते रहे हैं। कंप्यूटर रिकॉर्ड की जांच में यह भी पाया गया कि इन्होंने पूर्व में ली गई जमानतों की जानकारी अपने शपथपत्र में नहीं दी और न्यायालय के समक्ष गलत जानकारी प्रस्तुत की। न्यायालय को गुमराह कर झूठा शपथपत्र देना दंडनीय अपराध पाए जाने पर कमलेश उज्ज्वल सिंह नरेश सहित अन्य के खिलाफ थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp