Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में पेयजल समस्या के समाधान को लेकर नगर निगम ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। मेयर आरती भंडारी की अध्यक्षता में जल संस्थान के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें शहर के सभी वार्डों और पर्यटन सीजन के दौरान होटलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई। बैठक में मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी वार्डों में पेयजल आपूर्ति को नियमित और सुचारू बनाया जाए ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आगामी यात्रा सीजन को देखते हुए श्रीनगर के होटलों में पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के लिए जल आपूर्ति का समय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। मेयर ने कहा कि पर्यटन सीजन में बाहरी पर्यटकों की संख्या बढ़ जाती है ऐसे में पानी जैसी मूलभूत सुविधा का बेहतर प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में सहायक नगर आयुक्त रविराज बंगारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार पार्षद राजेंद्र नेगी विजय चमोली आशीष नेगी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष अप्पल रतूड़ी व्यापार सभा महासचिव अमित बिष्ट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। जल संस्थान की ओर से सहायक अभियंता अर्पित मित्तल और अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। नगर निगम की इस पहल से शहरवासियों और होटल व्यवसायियों को पेयजल समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp