प्रदीप कुमार
पथरी-हरिद्वार/श्रीनगरगढ़वाल। हरिद्वार में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पथरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 8.35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। 22 मार्च 2026 को सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने धनपुरा स्थित गन्ना तोल केंद्र के पास संदिग्ध शौकीन उर्फ सुक्खा को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी से स्मैक के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में थाना पथरी में संबंधित अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शौकीन उर्फ सुक्खा पुत्र कासिम लाल निवासी ग्राम धनपुरा थाना पथरी जनपद हरिद्वार है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक विपिन कुमार कांस्टेबल रविन्द्र कांस्टेबल विरेन्द्र
Spread the love