Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगनहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से कुल आठ दोपहिया वाहन बरामद किए गए। पुलिस टीम ने दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य सुरागरसी और मुखबिर की सूचना के आधार पर 22 मार्च 2026 को पनियाला लाठरदेवा तिराहा रुड़की से तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान चार पंजीकृत मुकदमों से संबंधित वाहन और अन्य चार वाहन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी किए गए वाहनों को शक्ति विहार के पास खंडहर में छिपाकर रखते थे और बाद में उन्हें मॉडिफाई कर बेच देते थे।तीनों आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में हनी कश्यप निवासी पश्चिमी अंबर तालाब गंगनहर सलमान निवासी हाजी वसी कॉलोनी रुड़की और मयंक निवासी पश्चिमी अंबर तालाब गंगनहर शामिल हैं। बरामद वाहनों में चार पंजीकृत मुकदमों से संबंधित मोटरसाइकिल और स्कूटी के अलावा चार अन्य दोपहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस टीम मनी भूषण श्रीवास्तव दीप कुमार बिरेन्द्र नेगी नवीन कुमार मनीष कवि दुर्गा प्रसाद राकेश राणा रणवीर सिंह अर्जुन सिंह राहुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp