Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना बुग्गावाला में वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे एसएसपी नवनीत सिंह का क्षेत्राधिकारी सहित पुलिस अधिकारियों ने स्वागत किया। सेरिमोनियल गार्ड द्वारा सलामी देने के बाद निरीक्षण शुरू हुआ। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर कार्यालय कर्मचारी बैरक और भोजनालय की व्यवस्था का जायजा लिया गया जहां साफ-सफाई पर संतोष जताया गया। साथ ही गर्मियों से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने कीटनाशक छिड़काव और शौचालयों की नियमित सफाई के निर्देश दिए गए। कार्यालय स्टाफ के साथ बातचीत में दस्तावेज रजिस्टर और सीसीटीएनएस प्रणाली की जांच की गई। रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने निस्तारित प्रार्थना पत्र समय पर संबंधित कार्यालयों को भेजने और आवश्यक उपकरणों के लिए पत्राचार करने के निर्देश दिए गए। थाना में मौजूद शस्त्रों का निरीक्षण करते हुए जवानों से उन्हें खोलने-जोड़ने का अभ्यास कराया गया और नियमित प्रशिक्षण व सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया। मालखाना निरीक्षण में मुकदमों से जुड़े सामान को व्यवस्थित रखने पुराने मामलों के निस्तारण और लावारिस वाहनों की नीलामी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के बाद कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी गईं और समाधान के निर्देश दिए गए। साथ ही विवेचकों को मामलों का गुण-दोष के आधार पर तय समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp