प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। 19 फरवरी को पाबो निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली पौड़ी में शिकायत दी कि उनकी पत्नी बिना बताए घर से चली गई है और वापस नहीं लौटी। सूचना पर गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की गई। गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने मामले को प्राथमिकता में लेते हुए कार्रवाई की। कोतवाली पौड़ी के प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने तकनीकी और मैनुअल स्तर पर जांच करते हुए स्थानीय जानकारी जुटाई संभावित स्थानों पर तलाश की और सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया। जांच के दौरान महिला की लोकेशन महाराष्ट्र में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला के नेतृत्व में टीम महाराष्ट्र पहुंची और महिला को पुणे से सकुशल बरामद किया। जांच में सामने आया कि महिला पुणे में एक निजी क्षेत्र में कार्य कर रही थी। आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला कांस्टेबल दीपक कुमार हेड कांस्टेबल हरीश,
Spread the love