Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रात्रि गश्त के दौरान 21 मार्च 2026 को पुलिस टीम को आमपड़ाव क्षेत्र में सड़क पर डीजे लगाकर तेज शोर-शराबा करने की सूचना मिली जिससे आमजन को असुविधा हो रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने युवकों को समझाने का प्रयास किया लेकिन मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू ने विवाद करते हुए अभद्र व्यवहार किया और आक्रामक होकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शाहिद को मौके से गिरफ्तार कर लिया जबकि मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। मामले में कोतवाली कोटद्वार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी गई और संभावित स्थानों पर खोजबीन के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद आकिब उर्फ गबरू पुत्र मोहम्मद कलवा निवासी आमपड़ाव कोटद्वार पौड़ी है।पुलिस टीम उप निरीक्षक विनोद चपराना कांस्टेबल कुलदीप हेड कांस्टेबल करण यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp