प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया साथ ही वाहन को सीज कर चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्तीकरण के लिए भेजा गया है। 24 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल सर्वेश पंवार के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों नशे में वाहन चलाने वालों और ओवरलोडिंग करने वालों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक वाहन चालक शराब के नशे में वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया वाहन को सीज कर कब्जे में लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चालक के ड्राइविंग लाइसेंस को कब्जे में लेकर निरस्तीकरण हेतु संबंधित विभाग को भेजा जा रहा है। गिरफ्तार चालक विशाल शाही पुत्र नंदू शाही निवासी राडकी सिमली थाना कर्णप्रयाग जनपद चमोली (उम्र 22 वर्ष) है जो यूके-11 सीए-3303 नंबर के ट्रक को चला रहा था। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक भावना भट्ट हेड कांस्टेबल चरण सिंह हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह
Spread the love