Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र नवरात्रि के छठे दिन सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं कैंट विधायक सविता कपूर ने सामूहिक रूप से कन्याओं का पुष्प वर्षा कर विधि-विधान के साथ पूजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि केवल आस्था का पर्व नहीं बल्कि उपासना का महापर्व है। उन्होंने कहा कि मां भगवती का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सभी त्योहार प्रकृति से जुड़े हुए हैं और हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा बनाए गए पंचांग आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन हमारी संस्कृति में नारी सम्मान का प्रतीक है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है और सुख-समृद्धि बनी रहती है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बेटियों की सुरक्षा शिक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नारी सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लखपति दीदी ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है। राज्य सरकार भी महिलाओं को रोजगार में 30 प्रतिशत आरक्षण सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवरात्रि के दौरान हर वर्ष 11 हजार कन्याओं के पूजन का संकल्प लिया जाता है जिसे मां भगवती की कृपा से पूरा किया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। कैंट विधायक सविता कपूर ने भी कन्याओं का पूजन कर आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से समाज में नारी सम्मान का संदेश जाता है। कार्यक्रम में महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल सहित अन्य कार्यकर्ता श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp