Spread the love

प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी एवं आपदा प्रबंधन अधिकारी के आदेशों के अनुसार जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विकासखण्ड ऊखीमठ के ग्राम पंचायत रांसी में आपदा प्रबंधन जागरुकता लाइफ सेफ्टी पर आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज दिनांक 24 मार्च 2026 को आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण त्वरित राहत बचाव कार्य एवं जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में डी.डी.आर.एफ. ऊखीमठ द्वारा प्रशिक्षण व जनजागरूकता कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रांसी के ग्राम प्रधान / स्थानीय नागरिक एवं रा.इ.का.रांसी के छात्र/छात्राए उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र अंतर्गत विद्यमान तथा संभावित प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के विषय में जानकारी दी गई एवम् आपदा के प्रकार आपदा से पहले आपदा के दौरान और पश्चात की कार्यवाही के बारे में बताया गया। जिसमें आपदा से पूर्व तैयारी सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के बारे में बताया गया। बेसिक उपकरणों की जानकारी आपातकालीन स्थिति के समय क्या करें स्ट्रेचर बनाना प्राथमिक उपचार सी.पी.आर.आग से बचने के तरीके जंगली जानवरों से सचेत रहने के उपाय और बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी के साथ जनपद आपातकालीन राज्य आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी और सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गों की भी जानकारी दी गई।साथ ही सभी को भू देव एप की जानकारी दी गयी इस अवसर पर ग्राम पंचायत रांसी के कुल 43 ग्रामीणों / छात्र/छात्रओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp