Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार पुलिस की संवेदनशीलता और सजगता से एक सहमी हुई बुजुर्ग महिला को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुंचाया गया जिससे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। 24 मार्च 2026 को ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल विनीत फारसी को ग्रस्तनगंज पुल के पास एक बुजुर्ग महिला लावारिस अवस्था में भटकती हुई मिली जो काफी सहमी हुई थी। पूछताछ करने पर महिला ने घर जाने की इच्छा जताई लेकिन वह अपना स्पष्ट पता नहीं बता पा रही थीं। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए महिला को तत्काल रेस्क्यू कर कोतवाली कोटद्वार लाया गया और उनके परिजनों की जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम के त्वरित प्रयासों के बाद महिला की पहचान वीरा देवी निवासी रतनपुर कोटद्वार के रूप में हुई। इसके बाद उनके परिजनों से संपर्क कर महिला के सकुशल होने की सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य कोतवाली पहुंचे, जहां बुजुर्ग महिला को उनके पुत्र प्रवीन रावत के सुपुर्द कर दिया गया। अपने परिजन को सुरक्षित पाकर परिवार ने पुलिस का आभार व्यक्त किया और इस मानवीय कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp