प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली नगर पुलिस ने हरकीपैड़ी क्षेत्र में सख्त कार्रवाई करते हुए 20 भिक्षुकों के खिलाफ भिक्षुक अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए हैं। सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में 24 मार्च 2026 को पुलिस टीमों का गठन कर हरकीपैड़ी क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान घाटों पर आने-जाने वाले यात्रियों से जबरन भीख मांगने और बदसलूकी करने वाले भिक्षुकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।अभियान के दौरान ऐसे 20 भिक्षुकों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भिक्षुक अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह, वरिष्ठ उप निरीक्षक नंदकिशोर गवाड़ी उप निरीक्षक संजीत कंडारी उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल कांस्टेबल मान सिंह कांस्टेबल भूपेंद्र गिरी कांस्टेबल खुशी राम कांस्टेबल नितिन रावत और कांस्टेबल रमेश शामिल रहे।
Spread the love