Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा श्रीनगर मंडल द्वारा कंस मर्दनी मंदिर में मंगलवार सायं भव्य शक्ति पूजन एवं भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष ललिता नेगी के नेतृत्व में सायं 5 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु महिलाओं ने मां भगवती दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन की मधुर स्वर लहरियों से भक्तिमय हो गया। उपस्थित महिलाओं ने मां भगवती से सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा पौड़ी जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी भी कार्यक्रम में शामिल हुईं और सभी को नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में आशा उपाध्याय मुन्नी पांडे लक्ष्मी रावत विजयलक्ष्मी शांति भट्ट आशा फरासी गुड्डी गैरोला सुनीता गैरोला मोनिका राजलक्ष्मी विशोदा देवी पूजा गौतम एवं रेखा रावत सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन ने जहां धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया वहीं महिला सशक्तिकरण और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत के पहुंचने से कार्यक्रम और अधिक भव्य हो गया। उन्होंने भी पूजा-अर्चना कर सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp